Journey to Inner Peace

Discover the ancient wisdom of Siddh Healings and Reiki in a sanctuary of tranquility.

Explore Our Services Book a Session

Welcome to Siddh Healing Ashram

A place where spiritual energy meets physical well-being.

Meditation at Ashram

सिद्ध हीलिंग आश्रम प्राचीन ज्ञान और आधुनिक आत्मनिर्भरता का संगम

सिद्ध हीलिंग आश्रम वह दिव्यधाम है, जहाँ प्राचीन दिव्य ऊर्जा चिकत्सा ज्ञान और आधुनिक हीलिंग का मेल होता है। विगत 15 वर्षों से कार्यरत हमारी संस्था सिद्ध सेवा समिति जन कल्याण के कार्य में जुटी है सनातन की रक्षा के प्रति समर्पित सिद्ध हीलिंग आश्रम केवल एक स्थान मात्र नहीं है, अपितु एक ऐसा आन्दोलन है, जो आध्यात्मिक शक्ति, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास का पोषण करता है।

हमारा दृष्टिकोण सिद्ध शक्तियों की कृपा से सिद्ध हीलिंग आश्रम एकता, आत्मनिर्भरता, और आध्यात्मिक सशक्तिकरण का प्रखर दीपस्तम्भ है। एक ऐसा स्वावलंबी, आध्यात्मिक रूप से सुदृढ़, और धर्मोत्थान के प्रति समर्पित दिव्यधाम है, जो सनातन धर्म के शाश्वत सिद्धांतों की रक्षा करते हुए जीवन के समस्त आयामों में सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करता है। हमारा उद्देश्य एक ऐसे प्रफुल्लित जीवनतंत्र का निर्माण करना है, जिसमें हम पुरातन भारत की लुप्त होती हुई विभिन्न पारम्परिक महादेव शिव से उत्पन्न डिवाइन सिद्ध हीलिंग चिकित्सा महात्मा बुद्ध द्वारा प्रदत्त ध्यान की विभिन्न विधियां एवम शिवशक्ति से उत्पन्न तंत्र विद्या के विभिन्न आयामों द्वारा मानव कल्याण के लिए विधिवत विधियों का निर्माण करना और उसे नवीन रेकी की विधियों में सम्लित करना जिससे समाज में प्राचीन और नवीनता का सुन्दर सामंजस्य हो।

यहाँ, हम ऐसे साधकों का पोषण करते हैं, जो न केवल आध्यात्मिक रूप से जाग्रत हों, बल्कि आत्मनिर्भरता और कर्तव्यबोध से युक्त होकर समाज का नेतृत्व करें। और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करें

सतत विकास की विधियों, वैदिक ज्ञान, और सामूहिक उत्थान के प्रति समर्पण द्वारा हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं, जो धर्म का अडिग संरक्षक हो, सतत विकास के क्षेत्र में अभिनव दृष्टिकोण प्रस्तुत करे, और आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। सिद्ध हीलिंग आश्रम गलवड्डी खन्ना पंजाब


Read More About Us
Param Pujya Siddh Guru Swami Nanak Chand Ji Maharaj
*परमपूज्य सिद्ध गुरु स्वामी नानक चंद जी महाराज*

जीवन परिचय परमपूज्य सिद्ध गुरु स्वामी नानक चंद जी महाराज

यह पूरा संसार एक अनंत उर्जा के सान्निध्य में चल रहा है। यह उर्जा कुदरत के सर्वव्यापी नियम के तहत निरन्तर कार्य कर रही है। अलग-अलग समय में इस धरती पर आए भिन्न भिन्न इन्सानों की चेतना जागृत होती रही है। और वह इंसान अपनी जागृत चेतना के जरिये समाज में रह रहे लोगों को सत्य के राह पर चलने का संदेश देते रहे हैं रेकी इलाज प्रणाली के माहिर हीलर एवं रेकी की शिक्षा देने वाले अध्यापक या गुरूओं को हरेक तल पर अलग-अलग अनुभव होते रहे हैं।

रेकी हीलिंग एण्ड होलिस्टिक रिसर्च सेंटर, सत्य ध्यान केंद्र, एवम सिद्ध आश्रम गलवड्डी के संस्थापक 16 अप्रैल 1971 को देश की राजधानी दिल्ली में जन्मे सिद्ध गुरू स्वामी नानक जी महाराज पिछले 28 वर्षों से इस विद्या प्रणाली पर कार्य कर रहें हैं उन्होंने पिछले कई वर्षों के दौरान जहां इस उर्जा शक्ति द्धारा हैरानीजनक अनुभव हासिल किए, वहीं विभिन्न समय के दौरान की गई साधनाओं, जिसमें गृह त्याग साधना, मौन साधना, परस्पर्श वर्जित साधना, सर्वरोग निवारण साधनाओं के चलते उन्होंने अपनी खोज एवं रोजाना हो रहे अनभवों के द्वारा बहुत कुछ नया भी ईजाद किया।

कई वर्षों की खोज एवं अनुभव के पीछे केवल सिद्ध गुरू स्वामी नानक जी महाराज जी ही नहीं, बल्कि उनकी पूरी टीम जिसमें उनकी धर्मपत्नी श्रीमति लीलावती मेहता, सुपुत्र सौरव मेहता (सिद्ध रेकी मास्टर) पुत्रवधु डाक्टर परनीत मेहता (Human Psychologist & Dietitian) एवम अन्य सिद्ध रेकी मास्टर्स जिनमे प्रमुख तौर पर जसमिन्दर कौर सेतिया, पायल खोसला, मधु खुल्लर, सीमा मैनरो, टीना दत्ता राजन शर्मा सहित विभिन्न रेकी हीलरों के अनुभव भी इकटठे किये गए जिनके हैरानीजनक परिणाम सामने आये।

सिद्ध गुरू स्वामी नानक जी महाराज जी के अनुसार सिद्ध रेकी विद्या प्रणाली द्वारा शरीरिक बिमारियों का ठीक हो जाना एक साधारण बात है, वास्तव में हम केवल शरीरिक तल तक ही सीमित रहते हैं लेकिल जब सिद्ध रेकी के रोजाना अभ्यास, विभिन्न प्रकार की ध्यान की विधियों द्वारा हम अपना सफर चेतना के तल से शुरू करते हैं तो हमारे अन्दर छिपे आनन्द एवं ज्ञान के असीम खजाने खुलने शुरू हो जाते हैं सिद्ध शक्तियों एवम परम चेतना के साथ एक स्वर हो जाते हैं। हरेक धर्म उस असीम शक्ति के साथ जुड़ने को प्रेरित करता है। सबके रास्ते अलग-अलग भी हो सकते हैं लेकिन मंजिल सबकी एक ही है।

इस असीम सत्य की खोज के लिय सिद्ध गुरु जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन इस ओर लगा दिया है। उन्होनें रेकी विघा एवं रूहानियत की खोज में जहां बीस वर्षों से ज्यादा समय लगाया, वहीं विभिन्न मन एवं योग की विधियों द्वारा स्वयं की खोज की। वेद उपनिषद, सिद्ध पुराण श्री गुरू ग्रंथ साहिब, गीता सार, बाईबल, कुरान शरीफ बुद्ध विनय पिटक, आचार्य रजनीश एवं डॉ. मिकाओ युसूई सहित विभिन्न स्रोतों से शिक्षा लेकर उन्होंने पाया कि सिद्ध रेकी विद्या महज शारीरिक बीमारियों का इलाज ही नहीं बल्कि उस सत्य की ऊर्जा है जो हमेशा से था है और रहेगा।

रेकी हीलिंग एण्ड होलिसटिक रिसर्च सेंटर, सत्य ध्यान केंद्र जो वर्तमान में सिद्ध हीलिंग आश्रम के नाम से विश्व विख्यात है जहाँ से इस ऊर्जा प्रणाली को सत्यसिद्ध रेकी के रूप में किया और सिखाया जाता है जिससे की हमारा शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक मार्ग भी उन्नत होने लगता है इसके साथ ही ध्यान के विभिन्न स्तरों पर चलते हुए सिद्ध रेकी के विद्यार्थियों को जहाँ उनके अपने धर्म का ज्ञान होता हैं वहीं सिद्ध गुरु स्वामी नानक जी महाराज जी की कृपा दृष्टि उनकी उन्नति में सहायक होती है।

Our Healing Offerings

Holistic therapies designed to restore harmony to your body, mind, and soul.

Reiki Healing

Channel universal life energy to activate natural healing processes and restore physical and emotional well-being.

Siddh Healings

Ancient spiritual healing techniques to clear blockages and align your chakras for higher consciousness.

Meditation & Yoga

Guided sessions to cultivate mindfulness, reduce stress, and enhance inner peace.

View All Services